ऑल-राउंडर एआई फ्लैगशिप किलर, रियलमी जीटी 6 का अनावरण

नई दिल्ली: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने घोषणा की है कि इसका नया इनोवेशन, रियलमी जीटी 6 – द एआई फ्लैगशिप किलर 20 जून, 2024 को पूरे विश्व में लॉन्च होगा। इस गेम-चेंजिंग डिवाईस में न केवल अत्याधुनिक एआई फीचर्स मिलते हैं, बल्कि यह एक ऑल-राउंडर, एआई-पॉवर्ड फ्लैगशिप किलर है, जो अपने फ्लैगशिप चिपसेट, बेहतर कैमरा और उद्योग में अग्रणी वीसी कूलिंग सिस्टम के साथ शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

रियलमी जीटी 6 को ‘‘एआई फ्लैगशिप किलर’’ के रूप में स्थापित किया गया है। यह अपनी असाधारण परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार पर केंद्रित है। रियलमी जीटी 6 के ये अत्याधुनिक फीचर्स स्मार्टफोन उद्योग में एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला देंगे और यह अगली जनरेशन के लिए एक गेम-चेंजर बन जाएगा। इस डिवाईस में एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर इमेज क्वालिटी, यूज़र इंटरैक्शन, और उत्पादकता में काफी सुधार किया गया है। इसका उद्देश्य एआई टेक्नोलॉजी को पूरे विश्व में युवाओं के हाथों में पहुँचाना है। आधुनिक टेक्नोलॉजी प्रेमी ग्राहकों के लिए बनाया गया यह स्मार्टफोन शानदार परफॉर्मेंस के साथ आधुनिक फोटोग्राफी क्षमताएं प्रदान करता है। इसकी शानदार चिपसेट सुगम ऑपरेशन सुनिश्चित करती है, इसलिए यह गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है।

रियलमी जीटी 6 में एआई फीचर केवल इसे ट्रेंडी बनाने के लिए नहीं, बल्कि इसके बुनियादी तत्व के रूप में शामिल किया गया है, ताकि यूज़र का अनुभव बेहतर बन सके। इसके एआई नाईट विज़न, एआई स्मार्ट रिमूवल, और एआई स्मार्ट लूप जैसी विशेषताओं में एआई की शक्ति बखूबी देखी जा सकती है। एआई नाईट विज़न मोड उद्योग की प्रथम विशेषता है। इसमें एक सॉफिस्टिकेटेड नाईट वीडियो एलगोरिद्म का उपयोग किया गया है, तो घुप्प अंधेरे में एक्टिवेट हो जाती है, और जीटी 6 बहुत साफ वीडियो रिकॉर्ड कर पाता है, जिससे बड़े सेंसर के समान क्वालिटी का आउटपुट इस स्मार्टफोन से मिलता है। इसी प्रकार, एआई स्मार्ट रिमूवल टूल इमेज में से अनचाहे ऑब्जेक्ट या लोगों को पहचानकर और इरेज़ करके फोटो एडिटिंग आसान बनाता है, और बैकग्राउंड को फिल करके बिल्कुल प्राकृतिक इमेज प्रदान करता है। इसके अलावा, रियलमी के स्मार्ट लूप ने चयनित कंटेंट को स्मार्ट तरीके से पहचानकर और थर्ड-पार्टी ऐप्स पर उनकी तुरंत शेयरिंग संभव बनाकर ऐप इंटरैक्शन को काफी आसान बना दिया है। इसकी तीन प्राथमिक क्षमताएं: स्मार्ट रिकग्निशन, सरल ऑपरेशन, और बढ़ी हुई एफिशियंसी ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाईन कर देती हैं। इन एआई विशेषताओं से दैनिक टास्क को आसान बनाने के लिए एआई की मदद से एक स्मार्ट, ज्यादा इंट्यूटिव स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करने की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

परफॉर्मेंस के लिए रियलमी जीटी 6 की तीन मुख्य विशेषताएं – स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट, 120वॉट सुपरवूक चार्जिंग और 5500एमएएच की ड्युअल सेल बैटरी और ड्युअल वीसी कूलिंग सिस्टम है, जो मिलकर असाधारण यूज़र अनुभव प्रदान करते हैं। स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट अपने हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट के लिए मशहूर क्वालकोम की सबसे आधुनिक पेशकश है। यह शक्तिशाली प्रोसेसर हैवी-ड्यूटी गेम्स या एक साथ बहुत सारी एप्लीकेशंस चलाने पर भी स्मूथ ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। बेहतर एफिशियंसी और परफॉर्मेंस के लिए यह 4एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर निर्मित है, इसलिए यह आज उपलब्ध सबसे आधुनिक मोबाईल प्लेटफॉर्म है।

रियलमी जीटी 6 की दूसरी खास विशेषता 5500 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी है। अपनी विशाल क्षमता और आधुनिक पॉवर चिप के साथ यह स्मार्टफोन बार-बार चार्ज किए बिना लंबे समय तक चलता है। इसके साथ एक 120 वॉट का सुपरवूक चार्जर मिलता है, जो 10 मिनट में ही स्मार्टफोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है और 28 मिनट में इसे पूरा चार्ज कर देता है। इसलिए स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए आपको तनिक भी इंतजार नहीं करना पड़ता। इस स्मार्टफोन में कूलिंग की एफिशियंसी को बहुत बढ़ा दिया गया है। यह गेमिंग के गहन सत्रों में भी स्मार्टफोन को ओवरहीट नहीं होने देती। इसमें एक बड़े वेपर चैंबर के साथ उद्योग में अग्रणी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हीट के मुख्य क्षेत्रों को 100 प्रतिशत कवर करता है, जिससे सीपीयू का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है।

ऑल-राउंडर एआई-पॉवर्ड फ्लैगशिप किलर, रियलमी जीटी 6 के साथ यूज़र्स को न केवल एक स्मार्टफोन मिलता है, बल्कि कनेक्ट, क्रिएट और कम्युनिकेट करने का एक स्मार्ट तरीका भी मिलता है।

रियलमी के बारे मेंः

रियलमी एक टेक्नोलॉजी ब्रांड है, जो ग्लोबल यूज़र्स को व्यापक और बेहतरीन अनुभव के साथ लीप-फॉरवर्ड टेक्नोलॉजी उत्पाद प्रदान करने में विशेषज्ञ है। भारत में इस ब्रांड की आधिकारिक स्थापना 4 मई, 2018 को स्मार्टफोन उद्योग में समृद्ध अनुभव वाली एक मज़बूत व युवा टीम द्वारा की गई थी। इस समय भारत में 70 मिलियन से ज़्यादा रियलमी यूज़र्स हैं। युवाओं के लिए स्मार्ट, कनेक्टेड और ट्रेंडी लाईफस्टाईल का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध रियलमी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को जनसमूह तक पहुंचाता है, ताकि उन्हें हर मूल्य वर्ग में सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी के उत्पाद मिल सकें।

आईडीसी Q2 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी ने साल 2022 में 24% की साल दर साल वृद्धि (सर्वोच्च 5 ब्रांड्स में सबसे ज्यादा) के साथ दूसरी बार दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसने 23% बाजार अंश के साथ ऑनलाईन चैनल में अपना दूसरा स्थान मजबूत कर लिया। प्रसिद्ध मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी ने 2023 की दूसरी तिमाही में 51% की आश्चर्यजनक QoQ वृद्धि हासिल की। इसके अलावा, 2023 की दूसरी तिमाही के लिए आईडीसी रैंकिंग में रियलमी ने सर्वोच्च 10 स्मार्टफोन ब्रांड्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रियलमी ने एक नई प्रोडक्ट मिक्स स्ट्रेटेजी, “स्पायर स्ट्रैटेजी” पेश की है, जिसमें हर प्रोडक्ट सीरीज़ में एक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी होती है, जो हमारी मजबूत उत्पाद श्रृंखला के शिखर के रूप में कार्य करती है। इसमें सभी उत्पादों के लिए बेहतर डिज़ाइन, परफ़ॉर्मेंस और यूजर के संपूर्ण अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है।
रियलमी ने नई मार्केटिंग स्ट्रेट्जी भी पेश की है, जिसमें मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और बेहतर स्ट्रेट्जी का विकास शामिल है। मार्केटिंग स्ट्रेट्जी के विकास के साथ रियलमी स्थानीय टीमों का निर्माण कर रहा है ताकि उनके अनुभव की मदद से यूज़र्स को ज्यादा व्यक्तिगत अनुभव प्रदान किया जा सके। ई-कॉमर्स में रियलमी मौजूदा ऑनलाईन पार्टनर्स के साथ काम कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए अग्रणी ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ नए अवसरों की तलाश कर रहा है। इसके अलावा बेहतर स्ट्रेट्जी अत्याधुनिक परफ़ॉर्मेंस वाली फ्लैगशिप सीरीज़, जीटी सीरीज़ में टेक्नॉलॉजी के भविष्य पर केंद्रित है, जबकि नंबर सीरीज़ अत्याधुनिक इमेजिंग और अत्याधुनिक इनोवेशन पेश करके ग्राहकों के लिए इसकी उपलब्धता आसान बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kuponbet Giriş
betgaranti giriş
Teknik Seo
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
betnano giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betlike giriş
madridbet giriş
madridbet giriş
mariobet giriş
mariobet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
norabahis giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
betebet giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betlike giriş
betparibu giriş
betparibu giriş
betebet giriş
norabahis giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş
betnano giriş