विधायक मदन कौशिक के सानिध्य में हुआ शपथग्रहण समरोह

हरिद्वार। ऑटो रिक्शा मालिक व चालक समिति बस स्टैंड का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एक सफ्ताह पूर्व चुनाव समाप्त होने के बाद सोमवार को रेलवे रोड पर बने यूनियन कार्यालय में मंच संचालन ललित राजपत और कार्यकर्म की अध्यक्षता अरविंद कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के तोर पर विधायक मदन कौशिक व मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुभाष द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक मदन कौशिक ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों का फूल माला पहेना कर सम्मान करा साथ ही सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने यूनियन के प्रति सच्ची निष्ठा व निपक्ष कार्य करने व यातायात नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष महेश कुमार, संरक्षक लक्की वर्मा, कानूनी सलाहकार लक्की भदौरिया, अश्वनी शर्मा, दुर्गेश कुमार, सुमित सक्सेना, सुनील, सौरभ पन्ना लाल, नीरज कुमार और राम प्रकाश आदि सदस्यगण मौजूद रहे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *