कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में धर्मेन्द्र ठाकुर बने जिलाध्यक्ष

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में ग्वालियर से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेन्द्र ठाकुर को खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से ग्वालियर कांग्रेस संगठन और खेल जगत से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति से की गई है। खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन खान एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें ग्वालियर से धर्मेन्द्र ठाकुर का नाम शामिल है।
धर्मेन्द्र ठाकुर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और युवाओं तथा खिलाडिय़ों के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में ग्वालियर जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, खिलाडिय़ों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों ने धर्मेन्द्र ठाकुर को बधाई दी। वहीं, धर्मेन्द्र ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाडिय़ों के हितों की रक्षा, खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को खेलों से जोडऩा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *