सेवा निवृत्त आर्मी आफिसर को शाल व प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

देहरादून। प्रथम श्वास फाउंडेशन द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पृथ्वी नाथ महादेव मन्दिर सेवा दल सहयोगी संस्था के रूप में रहा। इस कार्यक्रम में हमारे सेवा निवृत्त आर्मी आफिसर को शाल व प्रतीक चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडिर के.जी बहल, कर्नल मनहास, कर्नल राकेश राना,कर्नल पुन, कर्नल रावत, कैप्टन बिष्ट, एस आई कृपाल सिहं , 12 सेनानियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में डीएसमान ने कार्यक्रम की शोभा बढाई। हमारी विधायिका सविता कपूर, सोनिया आनंद, पार्षद अकिंत, कंवल डुरेजा, बिरगेडिर बहल, जी मंच को सुशोभित किया। प्रथम श्वास फाउंडेशन परिवार के सदस्य प्रदीप गर्ग, संजय गर्ग, रवींद्र रस्तोगी, विनीत गुप्ता, बबीता, सुमन,सुमन जैन, भक्ती, गीता, ऊषा, निमिषा, तरूना, अर्पिता, शशि, मंजू, नैन्सी, शशि सिंघल, गणेश जी, प्रवीन, रीता कपूर , प्रीति, संगीता, बीन, रीमा, मोना काल, प्रिया आदि उपस्थिति थे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *